खांसी कब छाती में संक्रमण हो जाता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:22


छाती में इन्फेक्शन होने पर नजर आ सकते हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज



Chest Infection Symptoms in Hindi: हम सभी को छाती या सीने में दर्द का सामना अकसर ही करना पड़ता है। कई बार गैस, तो कई बार इन्फेक्शन की वजह से छाती में दर्द होने लगता है। इस लेख में हम आपको छाती में होने वाले इन्फेक्शन (Chest Infection in Hindi) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

छाती में इन्फेक्शन होना बेहद आम है। बदलते मौसम और सर्दियों में इन्फेक्शन के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। दरअसल, छाती में होने वाला इन्फेक्शन फेफड़ों या बड़े वायुमार्ग का संक्रमण होता है। कुछ छाती के इन्फेक्शन हल्के होते हैं और 7 से 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। वहीं कुछ चेस्ट इन्फेक्शन गंभीर और जानलेवा भी हो सकते हैं, इसलिए इसका समय पर इलाज कराना जरूरी होता है। ऐसे में आपको छाती के इन्फेक्शन में महसूस होने वाले लक्षणों पर जरूर गौर करना होगा।
छाती में इन्फेक्शन होने के लक्षण- Chest Infection Symptoms in Hindi
1. खांसी

जब छाती में इन्फेक्शन होता है, तो इस स्थिति में आपको तेज खांसी हो सकती है। खांसी के साथ पीला बलगम भी निकल सकता है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से बलगम वाली खांसी हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।


heart beat fast
2. सांस लेने में तकलीफ

छाती में इन्फेक्शन होने पर आपकी सांसों की गति भी प्रभावित हो सकती है। इन्फेक्शन होने पर आपको सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर सांस लेने में थोड़ी भी दिक्कत हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। 
3. सीने में दर्द

वैसे तो सीने में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन छाती में इन्फेक्शन इसका एक मुख्य कारण माना जाता है। यानी छाती में इन्फेक्शन होने पर आपको सीने में भी दर्द महसूस हो सकता है।
4. बेचैनी और घरघराहट

बेचैनी और घरघराहट छाती में इन्फेक्शन होने के आम लक्षण होते हैं। अगर आपको अकसर ही बेचैनी सी महसूस होती है, आपको अच्छा महसूस नहीं होता है तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
5. हाई टैम्प्रेचर

बुखार या हाई टैम्प्रेचर भी सीने में इन्फेक्शन का आम लक्षण हो सकता है। अगर खांसी, सीने में दर्द के साथ ही बुखार भी हो, तो इसे अनदेखा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
6. सिरदर्द

सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है। सीने या छाती में होने वाला इन्फेक्शन भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। अगर आपको लगातार लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है, तो इसकी जांच जरूर करवाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info